Tuesday, June 17, 2025
spot_img
HomeWORLD2025 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब और कैसे...

2025 में लगेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब और कैसे दिखाई देंगे?

2025 शुरू होने में अब कुछ हफ्तों का समय बचा है। 2024 की तरह ही आने वाले वर्ष भी हमें दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिखाई देने वाले हैं। इनमें से पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है और दूसरा 21 सितंबर को। ये दोनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे, जिसमें चंद्रमा सूर्य के बेहद छोटे हिस्से को कवर करता है। इस साल भी दुनिया को दो सोलर एक्लिप्स देखने को मिले थें, लेकिन ये टोटल और एनुलर सोलर एक्लिप्स थें।

What is Partial Solar Eclipse?

Partial Solar Eclipse (आंशिक सूर्य ग्रहण) तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। इससे सूर्य का केवल एक हिस्सा छाया में आता है और बाकी हिस्सा दिखाई देता रहता है। इसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे सूर्य का एक कोना कटा हुआ हो। यह ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा की छाया का बाहरी हिस्सा, जिसे “अर्ध-छाया” (Penumbra) कहते हैं, पृथ्वी पर पड़ता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण पूरे ग्रहण क्षेत्र में नहीं दिखता, बल्कि कुछ खास इलाकों में ही दिखाई देता है। इसे नग्न आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान हो सकता है, इसलिए स्पेशल सोलर फिल्टर का यूज करना जरूरी है। यह ग्रहण अन्य ग्रहणों की तुलना में अधिक कॉमन होता है।

Partial Solar Eclipse 29 March, 2025

timeanddate के मुताबिक, 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा और यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण कई क्षेत्रों में दिखाई देगा, जिसमें उत्तरी एशिया, यूरोप के कुछ हिस्से, उत्तरी और पश्चिमी अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका और उत्तरी दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्र, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक क्षेत्र शामिल हैं।

Partial Solar Eclipse 21 September, 2025

2025 का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा। इस बार यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में दिखाई देगा।

Solar Eclipses in India

दुर्भाग्य से, मार्च और सितंबर, दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, ग्रहण देखने के इच्छुक लोग इन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं। कई ग्रुप हैं, जो ग्रहण को अपनी वेबसाइट, ऐप या यूट्यूब चैनल्स पर ग्रहण को लाइन टेलीकास्ट करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments