Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomePOLITICS23 से योगी 26 के बाद मोदी दिल्ली में दिग्गजों की सभाओं...

23 से योगी 26 के बाद मोदी दिल्ली में दिग्गजों की सभाओं से और चढ़ेगा सियासी पारा

नई दिल्ली । दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का मेगा चुनाव प्रचार अभियान इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख केंद्रीय नेताओं के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता जुटेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी सभा की शुरुआत करेंगे। गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभाएं होंगी। भाजपा ने अपनी प्रबंधन टीमों के साथ प्रचार अभियान की टीमें भी पूरी तरह तैयार कर दी हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हर दिन किसी न किसी प्रमुख नेता की सभा होगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। योगी एक दर्जन से ज्यादा सभाएं व रोड शो करेंगे। प्रचार अभियान के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख नेता सामाजिक समीकरणों के हिसाब से सभाएं, रैलियां, रोड शो और पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री की 3 से 5 सभाएं हो सकती हैं। इस बीच भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत चुनाव प्रबंधन के लिए अपने तमाम प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया है। एक दर्जन से ज्यादा इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के प्रमुख नेता और संगठन से जुड़े नेता शामिल हैं। एक नेता के पास दो विधानसभा क्षेत्र की प्रबंधकीय जिम्मेदारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा का काम देखेंगे। भूपेंद्र यादव को महरौली और बिजवासन विधानसभा सीट, मनसुख मंडाविया को शकूरबस्ती और मादीपुर में राजनीतिक प्रबंधन का काम सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट और वजीरपुर विधानसभा, गजेंद्र सिंह शेखावत को नरेला और बवाना, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिल्ली के आदर्श नगर और बुराड़ी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को शालीमार बाग और त्रिनगर, विनोद तावड़े को जनकपुरी और उत्तम नगर, तरुण चुग को लक्ष्मी नगर और कृष्णा नगर, अरुण सिंह को मॉडल टाउन और मोती नगर में राजनीतिक प्रबंधन का काम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को मटियाला और नजफगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी को मुंडका और नांगलोई जाट, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव को कस्तूरबा नगर और नई दिल्ली, बिहार से लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर को द्वारका और विकासपुरी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को गांधीनगर और विश्वास नगर की जिम्मेदारी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments