Saturday, February 7, 2026
spot_img
HomePOLITICSदिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी

पटना । दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी है। होली से पहले चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग की टीम बिहार में दो दिनों तक रहेगी। टीम पहले डीएम के साथ पहली समीक्षा बैठक करेगी। इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक होगी है। इसमें इनकम टैक्स, उत्पाद विभाग सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल होने वाले है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार मतदान नवंबर में हो सकता है, क्योंकि दिवाली और छठ पर्व अक्टूबर में है। आयोग पर्व के बाद ही वोटिंग करा सकता है। चुनाव की तारीखों का ऐलान सितंबर के अंतिम सप्ताह में में हो सकता है।

बिहार दौरे पर चुनाव आयोग की टीम 3 काम करेगी…
टीम ईवीएम की एफएलसी यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग की जांच करेगी। ईवीएम की भी चेकिंग करेंगी। यह सब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में होगा। मतदान की प्रक्रिया में प्रयोग होने वाला ईवीएम और वीवीपेट की रैंडमली जांच होगी। पटना में टीम अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा फील्ड का भी जायजा लेगी। भागलपुर, मुजफ्फरपुर जैसे जिले का दौरा कर वहां समीक्षा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments