Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBusinessमेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, ऑटो और फार्मा शेयरों में भारी गिरावट...

मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, ऑटो और फार्मा शेयरों में भारी गिरावट के बाद बाजार लाल निशान पर

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह 0.51 फीसदी या 117 अंक की गिरावट के साथ 22,795 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 37 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा में 6.20 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.67 फीसदी, बीपीसीएल में 2.67 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.52 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 2.09 फीसदी, टाटा स्टील में 1.85 फीसदी, आयशर मोटर्स में 1.63 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.21 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 0.73 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 2.58 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.21 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.02 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.05 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.93 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.27 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.34 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.92 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.17 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.79 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.46 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.46 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.672 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 1.02 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments