Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeChhattisgarh5 साल में 2.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य, 61,000 पदों पर भर्ती...

5 साल में 2.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य, 61,000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी- सीएम मोहन

भोपाल/राजगढ़: मध्य प्रदेश में 61 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है। 5 साल में ढाई लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य है, ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलें। शिक्षा क्षेत्र में भी 19,362 नियुक्तियां की जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में जिला अस्पताल के नए भवन के लोकार्पण के दौरान सभा में ये बातें कहीं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए

सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार ने परिवहन निगम समेत कई सुविधाएं बंद कर दी थीं। कांग्रेस ने कई तरह की नौकरियों और योजनाओं पर ताले लगा दिए थे, हम उन तालों को खोलने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा, राजगढ़ में 500 करोड़ रुपये के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments