Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeSportकोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगा मुकाबला, ईडन...

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होगा मुकाबला, ईडन गार्डन्स में खेलेंगे 15वां मैच

KKR vs SRH: IPL 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी. 18वें सीजन का यह 15वां मुकाबला होगा. KKR और SRH के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीजन पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी.

KKR का IPL 2025 में काफी बुरा हाल रहा है. अभी टीम अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. कोलकाता को तीन मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी. KKR का नेट रन रेट भी सबसे खराब है. अब बात करते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की. SRH ने इस सीजन की शुरुआत IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर की थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा. हैदराबाद भी तीन मैचों में अब तक सिर्फ एक मुकाबला ही जीत सकी है. प्वाइंट्स टेबल में यह टीम 8वें नंबर पर है.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट 
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. हालांकि, यहां स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है. IPL 2025 में यहां की पिच को लेकर काफी विवाद हो रहा है. कहा जा रहा है कि KKR के हिसाब से पिच तैयार नहीं की जा रही है. फिलहाल यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन KKR को ईडन गार्डन्स पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. फिलहाल इस मैच में चेज़ करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है.

KKR vs SRH दोनों टीमों

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन– सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और जीशान अंसारी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments