Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeChhattisgarhअगले साल चैत्र नवरात्रि तक बस्तर से लाल आतंक का खात्मा हो...

अगले साल चैत्र नवरात्रि तक बस्तर से लाल आतंक का खात्मा हो जाएगा… गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह रायपुर पहुंचने के बाद दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद गृह मंत्री बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल हुए। हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित बस्तर पंडुम में गृह मंत्री शाह ने लोक कलाकारों को सम्मानित किया। इसके बाद अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंच पर लोक कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दंतेश्वरी मां का आशीर्वाद लेकर आया हूं ‘गृह मंत्री अमित शाह’

छत्तीसगढ़ में अमित शाह: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दंतेश्वरी मां का आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले साल चैत्र नवरात्रि तक बस्तर से लाल आतंक खत्म हो जाएगा। शाह ने प्रवीणचंद्र भंजदेव को याद किया। कहा कि भंजदेव ने बस्तर में जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। यह कांग्रेस के आकाओं को बर्दाश्त नहीं हुआ। पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है। प्रवीणचंद्र भंजदेव की आत्मा जहां भी होगी, वहीं से बस्तर के आदिवासियों को आशीर्वाद देगी।

अमित शाह ने कहा- ‘मैं निवेदन करने आया हूं’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अब वो समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम फटते थे। मैं उन सभी लोगों से निवेदन करने आया हूं जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाईयों से निवेदन है कि वे अपने हथियार छोड़ दें। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है… विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा और विकास निधि के तौर पर एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे… मुख्यधारा से जुड़ें, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपको पूरी सुरक्षा देगी।

आज हाई लेवल मीटिंग

बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम 5 बजे से रायपुर के होटल मेफेयर में होने वाली एंटी नक्सल ऑपरेशन की हाई लेवल मीटिंग में गृह विभाग के अधिकारी अमित शाह के सामने नक्सलवाद के खात्मे पर प्रेजेंटेशन देंगे। शाह को सरकार ने अब तक क्या किया और आगे क्या करने की योजना है, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा और गृह विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। देश से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 है। यह साल छत्तीसगढ़ और बस्तर के लिए खास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments