मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘जीवन पर्यंत कर्तव्य’ के संकल्प के साथ देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता से समर्पित बल के जवानों पर देश को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सीमा सुरक्षा बल के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।



