Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeCM NEWSराज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परस्पर पुष्प-गुच्छ भेंट किया। होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान -प्रदान किया।

राज्यपाल श्री पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी दी और औपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments