नई दिल्ली,। पूर्व पीएम और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद एनडीए के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ।
उन्होंने कहा कि 2024 में जब नरेंद्र मोदी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद एनडीए के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है, वे देश को बिना किसी उथल-पुथल के चला सकते हैं और वे देश के एकमात्र सबसे बड़े नेता हैं जो इसका नेतृत्व कर सकते हैं।
देवगौड़ा के इस बयान के बाद राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मुद्दे पर संक्षिप्त बयान देने को कहा। नड्डा ने देवगौड़ा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देवगौड़ा जो एनडीए के साझेदार हैं और पूर्व पीएम भी हैं उन्होंने पीएम मोदी द्वारा नेतृत्व किए गए सरकार के बारे में एक मुद्दा उठाया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष के रूप में इस मामले को साफ कर देना चाहता हूं। एनडीए में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी और सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी ताकत लगाने का फैसला किया है। बता दें जेडी (एस) एनडीए का हिस्सा है, जिसके लोकसभा में दो सांसद हैं। देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं।
एनडीए के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे एन चंद्रबाबू नायडू :देवगौड़ा
Recent Comments
on Hello world!



