Sunday, June 28, 2026
spot_img
HomeCM NEWSमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कुकरू में ग्रामीण श्री शानू मंगल के परिवार के...

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कुकरू में ग्रामीण श्री शानू मंगल के परिवार के साथ किया रात्रि भोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार रात्रि ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन किया लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से संवाद करते हुए स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं खान-पान संबंधित चर्चा की। ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद श्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने भी भोजन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments